September 22, 2026 3:53 am

झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसा, गंभीर हालत में भर्ती, वन विभाग ने पांच फीट के सांप का किया रेस्क्यू

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में सोमवार तड़के अपने घर में झाड़ू लगा रही एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल महिला का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है। बीड़र गांव निवासी बद्री सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार की तड़के उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,आंगन में बने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान लगभग पांच फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और महिला के दाहिने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच फीट के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर डब्बे में पैक किया और हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गर्मी और गंदगी के कारण सांप अक्सर आबादी की ओर आ जाते है, इसलिए घरों और नालियों में साफ-सफाई बनाए रखें।
उन्होंने आगे कहा कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या डायल 112 पर सूचना दें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!