September 22, 2026 3:53 am

निशुल्क नेत्र परीक्षण कर दिया गया चश्मा

– म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ के आवास पर सैकड़ो ग्रामीणों का किया गया नेत्र परीक्षण

सोनभद्र (म्योरपुर) श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट द्वारा सोमवार को म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ के आवास पर सैकड़ो ग्रामीणों का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर उन्हें फ्री मे चस्मा दिया गया ग्रामीणों का आंख चेक कर रहे डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगो को नजदीकि पढ़ने लिखने मे दिक्क़त हो रही है ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि यह आदिवासी बनवासी बाहुल्य क्षेत्र है आदिवासी भाई-बहन अपना आंख समय से चेक नहीं कर पाते थे जिस कारण मैंने श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट के सोनभद्र मिर्जापुर प्रभारी हेमराज यादव से सपर्क कर अपने आवास पर नेत्र परीक्षण कैंप लगवाने का आग्रह किया है उन्होंने बताया कि नेत्र परीक्षण मे बहुत ज्यादा ग्रामीणों को राहत मिल रहा है और उनका सीधा नेत्र चेक हो जा रहा है संस्था द्वारा ग्रामीणों को फ्री में चश्मा दिया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है मैं इस पुनीत कार्य के लिए हेमराज यादव को बधाई देता हूं उन्होंने बताया कि अब हर महीने के 21 तारीख को मेरे आवास पर ही कैम्प लगाया जायेगा भविष्य मे प्रयास करूंगा नेत्र परीक्षण के साथ साथ अन्य विभागों के डॉक्टर भी एक दिन अपना समय दे ताकि इस आदिवासी बनवासी क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा-सीधा स्वास्थ्य सुविधा मिल सके
म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने बताया कि मैं शुरू से ही अनाज जैसा पला बढा हूं बचपन में ही मेरे पिता की मौत हो गई थी हमारे मन में शुरू से ही लोगों के प्रति सेवा भाव था क्षेत्र में जब मैं जाता था बुजुर्ग मिलते थे पैसे के अभाव के कारण अपना नेत्र परीक्षण नहीं कर पाते थे जिस कारण उन्हें मोतियाबिंद की बीमारी हो जाया करती थी श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट से सम्पर्क किया ट्रस्ट के हेमराज द्वारा यहां कैंप लगाने के बाद कही गई आज ट्रस्ट द्वारा कैंप लगाया गया है और जरूरतमंदों का चेकअप कर उन्हें फ्री में चश्मा दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि क्षेत्र के जो गरीब भाई बहन है जिन्हें मोतियाबिंद हो गया है वे अपना परेशान नहीं कर पा रहे हैं उन्हें यह ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चित्रकूट ले जाया जाएगा और उनका ऑपरेशन भी निशुल्क होगा और उन्हें पुनः उनके घर पर वापसी छोड़ा जाएगाइस दौरान समाज सेवी सुनील कुमार, राम अवतार, राम रतन, रविंद्र अग्रहरी, पवन जायसवाल,आदि मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!