September 22, 2026 3:53 am

रौनियार समाज की नई कमेटी का गठन, श्री राम सहाई रौनियार बने अध्यक्ष

सोनभद्र। रौनियार समाज सोनभद्र की महत्वपूर्ण बैठक जनपद मुख्यालय स्थित संगम गुप्ता के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। समाज को नई दिशा और गति देने के लिए नई कमेटी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी हनुमान दास गुप्ता ने की। चर्चा के दौरान पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि समाज के स्तर पर लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए सामाजिक गतिविधियों को गति दी जा रही है। इस दौरान राम सहाई रौनियार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ स्वीकार किया। वहीं संजय कुमार गुप्ता एवं संजीव कुमार गुप्ता को महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसायी राजेश गुप्ता ने किया। उन्होंने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। संगम गुप्ता ने कहा कि समाज को और गतिशील बनाने के लिए संरक्षण मंडल के साथ पूरी कमेटी का गठन किया जाना आवश्यक है। अधिवक्ता शिवशंकर गुप्ता ने 7 अक्टूबर को सोनभद्र मुख्यालय पर समाज के पूर्वज एवं देश के अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के राज्याभिषेक उत्सव के आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अध्यक्ष हनुमान दास गुप्ता ने संरक्षण मंडल एवं नई कमेटी के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार जताया और बैठक समाप्ति की घोषणा की। अंत में समाज के संरक्षक रहे राजकुमार तरुण एवं रतन गुप्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में डॉ. एके गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, अशोक गुप्ता, राम जी गुप्ता, राजन गुप्ता, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नारायण रौनियार, रमाशंकर रौनियार, जमुना प्रसाद, मनोज गुप्ता, सुरेश रौनियार, राजू गुप्ता, कमल गुप्ता, श्याम बिहारी रौनियार, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण रौनियार सहित अनेक पूर्व प्रधान, वरिष्ठ व्यवसायी, समाजसेवी एवं समाज के सदस्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!