September 21, 2026 7:03 pm

जनसुनवाई में दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

सोनभद्र। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से सीएसआर फंड के माध्यम से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। ग्राम तिरनाही, बिच्छी, रॉबर्ट्सगंज निवासी दीपक पुत्र राजू तथा ग्राम मारकुंडी, रॉबर्ट्सगंज निवासी शशि पुत्र नान्हू, दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जिलाधिकारी ने दोनों लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल मिलते ही दोनों के चेहरों पर खुशी और संतोष नजर आया। लाभार्थियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई जा रही मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाने तथा दैनिक कार्यों में उनकी दूसरों पर निर्भरता कम करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी है। इसी क्रम में ग्राम कैथी निवासी अनन्या पांडेय पुत्री महेश देव पांडेय, छात्रा रघुकुल अकादमी, चतरा को जिलाधिकारी ने साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। जिलाधिकारी ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित विद्यालय जाने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!