September 21, 2026 4:59 pm

1.478 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 478 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस टीम ने एयरपोर्ट रोड स्थित लहरा मोड़, ईदगाह के पास से सुनैना पत्नी सुरेन्द्र कुमार (करीब 40 वर्ष), निवासी कस्बा म्योरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना म्योरपुर में मु0अ0सं0 110/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज, कांस्टेबल रामसूरत वर्मा, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा महिला कांस्टेबल साक्षी शामिल रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!