September 21, 2026 5:00 pm

वर्दी में ममता की मिसाल बनी महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, 4 परिवारों को बिखरने से बचाया

रावर्ट्सगंज महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र में सविता सरोज की लगातार सफलता,4 घरों में लौटाई खुशहाली

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर पारिवारिक विवादों की सुनवाई आयोजित की गई।सुनवाई महिला थाना प्रभारी सविता सरोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कुल 06 प्रकरणों पर सुनवाई की गई, जिसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग एवं आपसी संवाद कराया गया।महिला थाना प्रभारी सविता सरोज की सराहनीय पहल, धैर्यपूर्ण सुनवाई और सकारात्मक मार्गदर्शन का ही परिणाम रहा कि 04 प्रकरणों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बन गई और सुलह-समझौता हो गया। इससे टूट की कगार पर खड़े चार परिवारों में पुनः खुशहाली और सौहार्द स्थापित हुआ। शेष 02 प्रकरणों में विस्तृत परामर्श के बाद अग्रिम तिथि नियत की गई है। निश्चित रूप से महिला थाना प्रभारी सविता सरोज का यह कार्य काबिले-तारीफ है, जो महिला सशक्तिकरण के साथ परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!