September 21, 2026 5:01 pm

अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में फिर सजेगी रामलीला,पांचवी बार अध्यक्ष पद पर काबिज

अरविंद जायसवाल का परचम बरकरार 80 साल की परंपरा को फिर संभालने का मिला मौका पांचवीं बार मिली अध्यक्षी की कमान

 

सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के महुली खेल मैदान में रविवार शाम राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की बैठक सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में भव्य आयोजन का विश्वास जताया।नई कार्यकारिणी में वीरेंद्र कन्नौजिया और जितेंद्र जौहरी को उपाध्यक्ष, अमित कुमार कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव बनाया गया। संजीव जौहरी मुख्य संरक्षक होंगे। प्रबंधन की जिम्मेदारी बुद्धनाथ, मनोज कुमार, दिरगज राम, शारदा प्रसाद, स्नेहमय, मुकेश कुमार और सुरेंद्र कुमार कन्नौजिया को दी गई।अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि महुली की रामलीला 80 वर्षों से गांव की पहचान है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कार और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। इस वर्ष आयोजन को और अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा। व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया और महंत दयाराम कन्नौजिया ने बताया कि रामलीला मंचन 8 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर को रावण वध के साथ संपन्न होगा।

 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!