September 21, 2026 7:58 pm

श्री रामलीला समिति रासपहरी की अनौपचारिक बैठक सम्पन्न, 23 सितंबर को होगी औपचारिक बैठक

सोनभद्र (म्योरपुर) श्री रामलीला समिति, रासपहरी की एक अनौपचारिक बैठक रविवार को रामलीला मैदान, रासपहरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति ने की। बैठक में ग्रामीणों, समिति के सदस्यों एवं रामलीला मंडली के पात्रगण ने आगामी श्री रामलीला मंचन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रासपहरी में श्री रामलीला का मंचन भव्य एवं धूमधाम से किया जाएगा। सभी ने सहयोग से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील कुमार अग्रहरि,राकेश कुमार अग्रहरि, भोलानाथ सोनकर, अरुण कुमार प्रजापति, सीताराम, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व रामलीला पात्र मौजूद रहे।
बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 सितंबर 2026, बुधवार को सायं 4 बजे रामलीला मैदान में औपचारिक बैठक होगी। जिसमें – गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत होगा, पुरानी समिति को भंग किया जाएगा,नई समिति का गठन सर्वसम्मति से होगा,आगामी रामलीला की व्यवस्थाओं व दायित्वों का निर्धारण होगा। समिति ने सभी ग्रामीणों से उक्त बैठक में समय से उपस्थित होने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!