सोनभद्र (म्योरपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़पान ग्राम पंचायत में गुरुवार दोपहर विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह कक्षा सात की छात्रा थी। वह खेत की तरफ जा रही थी, इसी दौरान उसे किसी विषैले जन्तु ने काट लिया।म्योरपुर थाना क्षेत्र के कूड़पान गांव निवासी सीताराम यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोनी गुरुवार दोपहर खेत में जा रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसके बाएं पैर के अंगूठे में काट लिया। सोनी ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी म्योरपुर पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक जांच के बाद सोनी को मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की सूचना मेमो के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को दी गई है। मृतका कक्षा सात की छात्रा थी। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी शोक का माहौल हो गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









