September 21, 2026 7:02 pm

किसानों को सरकारी बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

– केसीसी समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने को किया जागरूक

सोनभद्र (म्योरपुर) स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा स्थित सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और बीएचयू वाराणसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामस्वरूप मीणा के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में बलियरी, बभनडीह और भलुली गांव के किसानों तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को बैंक से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा म्योरपुर शाखा के प्रबंधक गोविन्द सेठ ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं किसानों और आम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से कृषि कार्यों के लिए कम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलती है। किसानों को बैंक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाना चाहिए। संगोष्ठी में किसानों और समूह की महिलाओं ने बैंकिंग योजनाओं से संबंधित जानकारी ली और अपनी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान बभनडीह संत कुमार, फील्ड वर्कर रामाशंकर, किसान महिपत सिंह, रामसिंह, रामसरन, दयाशंकर, शांति आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!