September 21, 2026 7:12 pm

पुलिस ने 11 गोवंश बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। दुद्धी थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 गोवंश बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन में 11 गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर बीजपुर/लिलासी की ओर से आ रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने कर्चा टोला मधुवन जंगल के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर चालक पिकअप को जंगल की ओर ले गया और गोवंशों को वाहन से उतारकर बांध दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी 11 गोवंशों को बरामद करते हुए फरीद अंसारी (31), पुत्र सफीक अंसारी निवासी चिनिया थाना चिनिया जनपद गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 263/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 तथा पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, व0उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 श्यामानंद यादव, कांस्टेबल धीरज पटेल, कांस्टेबल राहुल बिन्द और महिला कांस्टेबल पूजा देवी शामिल रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!