September 21, 2026 7:11 pm

सेवा और सहायता के पीएम मोदी के ध्येय को आगे बढ़ा रही जन औषधि

सोनभद्र। सेवा, सहायता और स्वच्छता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्येय को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ 17 सितंबर को जनपद में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन औषधि केंद्रों पर दीप मालाएं सजाकर किफायती एवं कारगर दवाओं के माध्यम से गरीबों और आम परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के प्रति आभार जताया गया। राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में गणमान्यजनों के साथ जन औषधि के लाभार्थियों, महिलाओं और बच्चों ने भी सहभागिता की। वहीं करकी माइनर स्थित जन औषधि केंद्र पर भी सेवा एवं जागरूकता अभियान चलाकर लोगों ने दीप जलाए। करकी माइनर केंद्र पर गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों के बीच वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन फार्मेसिस्ट राजेश जी ने किया। राबर्ट्सगंज स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फॉर लाइफ की प्रेसीडेंट एवं जन औषधि मित्र अभियान की प्रणेता अर्पणा कपूरिया वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं। उन्होंने जन औषधि केंद्रों के उद्देश्य, अब तक के सफर और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में अपना दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अखिल भारतीय बियार समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश बियार तथा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दीपमालाएं सजाईं। इस अवसर पर समाजसेवी कृष्ण भूषण पांडेय, विनोद शंकर सिंह, राजेश सिंह, अनीता मौर्या, संतोष कुमार सिंह, लक्ष्मी श्रीयांशा, गुरु भजन सिंह, रोशन सिंह, अनूप चौबे, अनस, बाल मुकुंद, बीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!