September 21, 2026 7:10 pm

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, चालक फरार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत बट कुआं के समीप वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बट गांव निवासी विजय पटेल (50) पुत्र राममूरत बाइक से राजेश उर्फ लोदी (35) पुत्र स्वर्गीय राजबली को पीछे बैठाकर बट से लोहरा की ओर जा रहे थे। बट कुआं के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सुकृत पुलिस को जानकारी दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश उर्फ लोदी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक राजेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की खबर से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!