October 15, 2025 8:03 am

300 रामभक्तों का जत्था श्रीराम दर्शन अयोध्या धाम के लिए हुआ रवाना।

राकेश गुप्ता (संवाददाता)

सोनभद्र (दुद्धी) तहसील मुख्यालय से 300 भक्तों का काफिला श्री राम दर्शन अयोध्या धाम हेतु सोमवार की शाम हुआ रवाना ,इसके लिए दुद्धी मण्डल से कुल आठ बस रवाना हुई। दर्शन यात्रा का यह कार्य पूर्व मे ही रामभक्तो के लिए श्रीराम के दर्शन हेतु भाजपा पार्टी के संगठन द्वारा 12 मार्च को ‘अयोध्या धाम दर्शन’ हेतु निर्धारित किया गया था|
आज सोमवार की शाम 7 बजे दुद्धी मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी के नेतृत्त्व 8 सवारी बसों से लगभग 300 महिला पुरुष, वृद्धजन, युवक, युवतियों व बच्चो का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ| दर्शन धाम यात्रा को श्रवन सिंह गोंड, जिलामंत्री दिलीप पांडेय, संदीप गुप्ता, सहित अन्य लोगो के द्वारा रवाना किया गया | इस मौके पर अनिल हलुवाई पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, संजु तिवारी, मनीष जायसवाल मण्डल महामंत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, आकाश जायसवाल ,आलोक जौहरी युवा मोर्चा सहित अन्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!