September 15, 2026 12:50 am

स्मृति में 58 पौधे रोपकर दिया ‘पेड़ है तो प्राण है’ का संदेश

सोनभद्र। डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुजारी पं. ओम प्रकाश तिवारी (ओमू भैया) के 58 वर्ष की आयु में निधन के उपरांत सोमवार को उनकी स्मृति में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 58 छायादार एवं फलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा एसडीएम रवि कुमार पासवान रहे, जबकि अध्यक्षता मंदिर के महंत पं. मुरली तिवारी ने की। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रवि कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा ‘पेड़ है तो प्राण है’ के उद्देश्य से किया गया पौधरोपण सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि प्रकृति के पुनर्जागरण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मोर्चा पिछले कई वर्षों से ‘पेड़ है तो प्राण है’ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में पं. ओम प्रकाश तिवारी की स्मृति में आम, आंवला, अमरूद, पीपल, कदम, बादाम और कटहल समेत 58 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पेड़ों से ही धरती पर जीवन संचालित है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। यह प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, आचार्य राजेश मिश्रा, कांग्रेस नेता बृजेश तिवारी जूली, सपा नेता सुधीर पाठक, सजावल पाठक, ऋषि उपाध्याय, विजय चौहान, आकाश चौहान, शत्रुध्न बिंद, संजय बियार, परवेज आलम, संतोष तिवारी, अभिषेक चंद्रवंशी, अनिकेत श्रीवास्तव, वैभव पाठक, शमशेर, संजय सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!