September 15, 2026 2:34 am

60 वर्षीय व्यक्ति की मौत मामले में दो गिरफ्तार

सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में 60 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। 12 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:45 बजे सूचना मिली कि ग्राम तेंदुआ के बाहर पगडंडी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान राम सिंह गोंड (60) पुत्र स्व. सुब्बा लाल, निवासी ग्राम तेंदुआ के रूप में की। मृतक के नाक और मुंह से खून निकलने तथा गले पर खरोंच के निशान पाए गए थे। सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर के आधार पर थाना घोरावल में मु0अ0सं0 224/2026, धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को करीब 10:30 बजे पुलिस ने ग्राम तेंदुआ स्थित उनके घर से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र स्व. राम सिंह (24) तथा कलावती पत्नी स्व. राम सिंह गोंड (52), दोनों निवासी ग्राम तेंदुआ थाना घोरावल के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!