September 15, 2026 2:34 am

फरार वांछित अभियुक्त के घर चस्पा हुई धारा 82 की उद्घोषणा

सोनभद्र। वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना म्योरपुर में दर्ज मु0अ0सं0-77/2025, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस एवं 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त ऋतिक पाण्डेय के आवास पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा/आदेश की प्रति चस्पा कर नियमानुसार मुनादी कराई गई। उक्त मुकदमे में शक्ति कुमार गोस्वामी निवासी झूंसी, प्रयागराज, प्रवीण कुमार यादव निवासी झूंसी, प्रयागराज, ऋतिक पाण्डेय निवासी सदहां, थाना पट्टी, प्रतापगढ़ तथा जददु पात्रा उर्फ दुखित मलिक निवासी कन्धमाल, ओडिशा वांछित हैं। गिरफ्तारी से बचने के कारण इनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था, इसके बावजूद अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। पुलिस के अनुरोध पर विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), सोनभद्र द्वारा 18 अगस्त 2026 को अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्यवाही के लिए आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को थाना दुद्धी पुलिस ने थाना पट्टी, प्रतापगढ़ पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्त ऋतिक पाण्डेय पुत्र राज कुमार पाण्डेय निवासी सदहां के गांव स्थित आवास पर पहुंचकर न्यायालय की उद्घोषणा/आदेश की प्रति विधिवत चस्पा की। इसके साथ ही गांव में नियमानुसार उद्घोषणा कर वैधानिक तामीला की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर प्रयास जारी हैं। अन्य वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध भी सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!