September 15, 2026 2:34 am

एनटीपीसी रिहंदनगर में गणेश पूजा का भव्य आयोजन तीन दिन चलेगा उत्सव

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी परिसर स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय श्रद्धालुओं तथा उनके परिजन श्रद्धा, समर्पण एवं उत्साह से शामिल हुए।लपरियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आज के पूजन कार्यक्रम में यजमान की भूमिका महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक एवं उनकी धर्मपत्नी वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि मोहंती ने बड़े हीं भक्ति भाव से निभाया। विद्वान पंडित रामजी द्विवेदी ने मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तदुपरांत आरती में महाप्रबंधक (मेंटिनेंस) हेमेश कुमार वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन.एस.कोरंगा, महासचिव अपर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक सिद्धार्थ, अनिल कुमार, संजय कुमार, पी लक्ष्मी, चैतन्या, रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, उपमहाप्रबंधक जी.सी.साहु, रोजालीन साहु, उपप्रबंधक मानव संसाधन रोशन कुमार सहित अनेकानेक विशिष्टजनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूजा के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी से परिवार, संस्थान एवं क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहु ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान पूजन-अर्चन, आरती एवं स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, पंकज कश्यप आदि के द्वारा आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन चलता रहेगा 16 सितंबर शाम को गणपति महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान एवं ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धाभाव से विसर्जन किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!