September 15, 2026 2:32 am

नमो मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप, बालक-बालिका वर्ग में होगी दौड़

– 15 सितंबर को आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे 21 हजार, 11 हजार और 5100 रुपये के पुरस्कार

सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति रॉबर्ट्सगंज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को आयोजित होने वाली नमो मैराथन की तैयारियों को लेकर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज में बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही दौड़ से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नमो मैराथन का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग किया जा रहा है। बालक वर्ग की दौड़ सुबह 9 बजे होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक पहुंचेगी। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ सुबह 9:30 बजे चुर्क बाजार रोडवेज बस स्टैंड के पास से शुरू होकर सर्किट हाउस तक जाएगी। प्रतिभागियों से दौड़ शुरू होने से करीब दो घंटे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है।दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय 11 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 21 अन्य प्रतिभागियों को 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए अनुभवी वालंटियर एवं प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। आयोजन स्थल के साथ ही मार्ग में एनर्जी ड्रिंक की व्यवस्था रहेगी तथा चिकित्सकीय सहायता के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। प्रतियोगिता में 17 से 26 वर्ष आयु के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए प्रतिभागी का सोनभद्र का निवासी अथवा जिले में अध्ययनरत होना अनिवार्य बताया गया है। पूर्व अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज कृष्णा मुरारी गुप्ता एवं संदीप सिंह ने कहा कि जिले के युवाओं के लिए यह सराहनीय पहल है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर मैराथन में शामिल होने और आसपास के युवाओं को भी प्रोत्साहित करने की अपील की। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के संरक्षक आनंद मिश्रा ने कहा कि नमो मैराथन युवाओं को खेल और दौड़ के प्रति प्रेरित करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, श्याम द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज ओझा, अंशु चौबे, विनोद सोनी, रवि तिवारी, योगेश सिंह, अनूप पांडेय, श्याम उमर, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, अरुण शर्मा, दीपक यादव, अजय पाठक, अनुराग श्रीवास्तव, डब्लू शुक्ला, राहुल कुमार, सत्यम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, विनय, अखिलेश कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, आशीष उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!