September 15, 2026 2:33 am

कच्ची शराब के कारोबार पर आबकारी का प्रहार, तीन भट्ठियां ध्वस्त

– 250 किलो लहन नष्ट, तीन अवैध भट्ठियां ध्वस्त; दो अभियोग दर्ज

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं उप आबकारी आयुक्त, मिर्जापुर प्रभार के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी सोनभद्र के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 (दुद्धी) रविनंदन के नेतृत्व में आबकारी टीम ने स्थानीय थाना म्योरपुर पुलिस के सहयोग से पडरी, कमरीटाढ़, चपरा, लरहीटाढ़, खनता, बस स्टैंड एवं एयरपोर्ट क्षेत्र के संदिग्ध घरों, स्थलों और झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश एवं छापेमारी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 45 लीटर कच्ची शराब तथा 250 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। टीम ने मौके पर ही तीन अवैध शराब भट्ठियों एवं बरामद लहन को नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके अलावा टीम द्वारा रोड चेकिंग के साथ-साथ चखना की दुकानों पर भी दबिश देकर जांच-पड़ताल की गई। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!