दोनों जगह युवाओ ने सम्हाली पूजा की कमान
सोनभद्र। बीजपुर(विनोद गुप्त)आगामी रामलीला मंचन एँव दुर्गा पूजा को लेकर बीजपुर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।इसी क्रम में रविवार को शांतिनगर तथा माँ दूधईया देवी प्रांगण में अलग-अलग बैठक आयोजित कर दुर्गा पूजा समितियों का गठन किया गया।बैठक में पूजा आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की।शांतिनगर में आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा को व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति का नई कमेटी का गठन किया गया।इसमें राममिलन गुप्ता को अध्यक्ष,अशोक गुप्ता को उपाध्यक्ष, रामप्रकाश गुप्ता को महामंत्री,कमलकांत गुप्ता को मंत्री तथा आनन्द कुमार गुप्ता एवं संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।वहीं गोपाल गुप्ता को संरक्षक और सिद्धार्थ गुप्ता को व्यवस्थापक बनाया गया।इसके अलावा राहुल यादव एवं पन्नालाल को सूचना मंत्री, रमेश,सुनील एवं दिवाकर को सक्रिय सदस्य,रामसजीवन एवं कन्हैयालाल को संगठन मंत्री तथा पन्नालाल गुप्ता, संदीप एवं अखिलेश गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।वहीं माँ दूधईया देवी प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता इंद्रदेव सिंह ने की बैठक में पूजा से संबंधित कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रामानन्द सागर द्वारा रचित पर्दे पर रामलीला, पंडाल निर्माण,साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने पर जोर दिया गया।माँ दूधईया देवी पूजा समिति में शिवधारी गुप्ता एवं परसुराम को संरक्षक, गौतम वर्मा को अध्यक्ष, देवकुमार यादव को उपाध्यक्ष, रामधनी गुप्ता को महामंत्री, संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष,रमेश गुप्ता को मंत्री, राममिलन गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष, मनीष यादव को सूचना मंत्री तथा सिद्धार्थ गुप्ता को सह-मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।दोनों स्थानों पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप संपन्न कराने का संकल्प लिया।









