September 15, 2026 2:34 am

जल्द बनेगा स्टेडियम, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मंच

सोनभद्र। चतरा क्षेत्र के सिलथम के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंदन धांगर ने पहल करते हुए सदर एसडीएम आशीष त्रिपाठी से मुलाकात की और न्याय पंचायत सिलथम में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण की मांग रखी। चंदन धांगर ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र के बच्चों और युवाओं की समस्याएं रखते हुए कहा कि सिलथम में स्टेडियम बनने से सभी वर्ग के बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। वहीं पुलिस, पीएसी और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को भी सुरक्षित एवं सुविधायुक्त मैदान में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में युवा पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। जनहित की मांग को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि न्याय पंचायत सिलथम में ही स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने मांग को जायज बताते हुए इसके लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी पहल का समर्थन करते हुए कहा कि स्टेडियम निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही सिलथम में स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। स्टेडियम बनने की खबर से क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!