September 15, 2026 2:33 am

मामूली कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, धारदार हथियार चले, 10 घायल

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धारदार बलुआ और चाकू चलने लगे। घटना में यादव और गुप्ता परिवार के करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गुप्ता परिवार की गंभीर रूप से घायल महिला और उसके पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही विवाद के कारणों की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और तहरीर के आधार पर की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!