September 15, 2026 2:33 am

सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगा सेवा अभियान: जीत सिंह खरवार

सोनभद्र (दुद्धी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को आदर्श नगर पंचायत दुद्धी के सभागार में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ चलने वाला यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करें और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, धनंजय रावत, प्रेमनारायण, पंकज अग्रहरि, विनोद जायसवाल, दीवान सिंह, अंशुमान राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!