September 15, 2026 2:34 am

एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों की हुंकार, बोले-‘जान दे देंगे, जमीन नहीं’

– बघोर में किसान पंचायत, चौपाल लगाकर किसानों की बात सुनने की डीएम से मांग

सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बघोर गौरही गांव में किसानों के आह्वान पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचा। यहां आयोजित किसान पंचायत में मोर्चा संयोजक ने अन्नदाताओं की समस्याएं सुनीं और उनके मुद्दों को लेकर संघर्ष का भरोसा दिलाया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए संदीप मिश्र ने कहा कि जिस जनपद में करीब चार हजार हेक्टेयर जंगल की जमीन और 2,019 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि को विकास के नाम पर उजाड़ने की बात होगी, वहां विकास के बजाय विनाश की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्नदाता का अनादर नहीं होने दिया जाएगा। मोर्चा संयोजक ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से आग्रह किया कि वह स्वयं गांव में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं और उनकी आपत्तियां सुनें, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। किसान संतोष सिंह ने कहा, “हम जान दे देंगे, पर जमीन नहीं देंगे।” वहीं कमलेश कुमार ने कहा, “जमीन हमारी माता है, माता का सौदा हमें नहीं आता।” बघोर के रामप्रवेश सिंह ने कहा कि किसान अपनी आजीविका का साधन किसी को नहीं देंगे। पंचायत में मौजूद किसानों ने एक स्वर में कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे उनके हित में नहीं है। किसान पंचायत का संचालन किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया। इस दौरान रामप्रवेश सिंह, संतोष सिंह, मनोज कुमार, अमित जायसवाल, मृत्युंजय कुशवाहा, राजेश मौर्य, कमलेश मौर्य सहित सैकड़ों अन्नदाता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!