November 25, 2026 6:45 am

40 टीमों ने दिखाया तकनीकी हुनर, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में नवाचार पर जोर

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में 11 एवं 12 सितंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) का दो दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर आधारित टीमें शामिल रहीं। इस दौरान 180 छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी कौशल एवं नवाचार का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के पहले दिन विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने प्रतिभागी टीमों को आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट में सुधार करने तथा नवीन एवं प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। दूसरे दिन सभी प्रतिभागी टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए अग्रसारित किया जाएगा। मुख्य अतिथि स्मृति आर. नायक, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, अदाणी पावर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नवाचार एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार करते समय छात्र-छात्राओं को मूलभूत ज्ञान की विस्तृत जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। संस्थान के निदेशक के. एस. वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, समन्वयक एवं आयोजक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में के. देवास नेसन, वाई. विष्णुवर्धन, संस्थापक एवं सीईओ, एक्सपोसिस डेटा लैब्स तथा डॉ. अरविंदा कुमार, प्रतिनिधि, एक्सपोसिस डेटा लैब्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नए विचारों के माध्यम से तकनीकी समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. मैनेजर यादव, राम ईश्वर वैस, सिकंदर श्री एवं आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन आईईईई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा किया गया। दो दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा और उन्हें तकनीकी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच मिला।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!