सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने सुशील पटेल एडवोकेट को सोनभद्र का प्रोफेशनल मंच जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर से रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सुशील पटेल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि सुशील पटेल संगठन को मजबूती देने के साथ ही प्रोफेशनल वर्ग को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव अभय पटेल, प्रयागराज क्षेत्र के युवा रालोद मुख्य महासचिव पवन शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, रोहित सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुशील पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Author: Pramod Gupta
Hello









