November 25, 2026 6:35 am

20-20 हजार के इनामी अकरम कुरैशी और सुनीता देवी गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 20-20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अकरम कुरैशी और अभियुक्ता सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस के मामले में दोनों वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि अकरम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 29 वर्ष को 11 सितंबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। वहीं सुनीता देवी पत्नी सुधीर, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, उम्र करीब 30 वर्ष को उसी दिन सुबह करीब 5:30 बजे पटवध में सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, अकरम के विरुद्ध शक्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट का वर्ष 2023 का एक तथा ओबरा थाने में वर्ष 2024 का एक मुकदमा दर्ज है। वहीं सुनीता देवी के विरुद्ध थाना चोपन में वर्ष 2018 में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक दीनानाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित थाना चोपन की पुलिस टीम शामिल रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!