September 15, 2026 12:51 am

किसान सेवा आश्रम ट्रस्ट का गठन-अनाथ और विधवाओं के कल्याण का लिया संकल्प

बाबा की अध्यक्षता में किसान सेवा आश्रम ट्रस्ट कार्यकारिणी का गठन-समाज सेवा को मिलेगी नई दिशा- महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर फोकस  

 

 

सोनभद्र। किसान सेवा आश्रम की बैठक राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में देवशरण सिंह उर्फ बाबा की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे संपन्न हुई। समाज के जरूरतमंद, असहाय और वंचित वर्गों के कल्याण के उद्देश्य से किसान सेवा आश्रम का ट्रस्ट के रूप में गठन कर पंजीकरण कराया गया है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्गों को सहयोग, संरक्षण और विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। ट्रस्ट के माध्यम से अनाथालय, विधवा आश्रम तथा महिला विकास एवं सशक्तिकरण हेतु विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंदों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने पर कार्य किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से देवशरण सिंह उर्फ बाबा को अध्यक्ष, संतोष कुमार पाठक को उपाध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रमुख सदस्यों के रूप में पवन कुमार सिंह, जग्गू यादव, श्रीपति सिंह, अनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार यादव और राजकुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। अध्यक्ष देवशरण सिंह उर्फ बाबा ने कहा कि ट्रस्ट अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा से जोड़ेगा। संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!