October 10, 2026 12:42 am

ग्रामीणों ने जंगल-जमीन संरक्षण के लिए उठी एकजुटता की अवाज

जमीन पर बैठकर सुनीं गई आदिवासी और ग्रामीणों की समस्याएं, जंगल-जमीन व अधिकारों पर हुई चर्चा

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक क्षेत्र के बैजनाथ मगरदह में सोढ़ा-खोगवा पहाड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर आदिवासी और अन्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गई।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जंगल, जमीन, वनाधिकार और आजीविका से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल और जमीन उनके जीवन-यापन का प्रमुख आधार हैं और अपने अधिकारों व समस्याओं के समाधान की मांग की।इस अवसर पर संदीप मिश्रा ने कहा कि जल,जंगल,जमीन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और ग्रामीणों के अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रहेगा।बैजनाथ मगरदह के सोढ़ा-खोगवा पहाड़ी पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से महेश गोंड, राजू गोंड, मुन्ना चेरो, लाल बिहारी गोंड, दिनेश गुप्ता, पूनम गोंड, रीता गोंड, सविता गोंड, शत्रुघ्न बिंद, आकाश चौहान और विजय चौहान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!