सोनभद्र (दुद्धी) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने धरती आभा जनजातीय उत्थान योजना के अंतर्गत दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के नगवा/पुनर्वास कालोनी में बन रहे 100 बेड के हॉस्टल के निर्माणकार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने गुणवत्ताहीन हो रहे निर्माणकार्य पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रयोग में लाये जा रहे ईट को खुद आपस में बजा कर देखा तो ईट टूट गई इस दौरान उन्होंने ईट की जांच के लिए उपस्थित नायब तसीलदार को दो ईट को साथ ले चलने एवं जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्य कर रहे मजदूरों से मजदूरी के बारे में जानकारी ली तो मजदूरो ने बताया कि प्रतिदिन तीन सौ रुपए की मजदूरी मिलती है इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। राज्य मंत्री श्री खरवार ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा, हॉस्टल निर्माण होने के उपरांत छात्राएं यहीं से रह कर पढ़ाई करेंगी भविष्य में उन्हें भटकना नहीं उड़ेगा। उन्होंने कहा कि निर्माणकार्य में घोर लापरवाही और मज़दूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं है, संबंधित को जांच के निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान नायब तसीलदार भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिलामहमंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, ईश्वर प्रसाद निराला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









