September 12, 2026 5:43 pm

सीडीओ ने बचपन डे केयर सेंटर का किया निरीक्षण, दिव्यांग बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेंटर, एल-2 भवन लोढ़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। सीडीओ ने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशिक्षण की प्रगति के संबंध में अध्यापकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। साथ ही ड्रेस, बैग, कॉपी-किताब सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बचपन डे केयर सेंटर का संचालन नियमित एवं बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांग बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ उनकी प्रतिभा एवं कौशल विकास के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों और प्रभावी प्रयासों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से दिव्यांग बच्चे अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्यां शुक्ला, बचपन डे केयर सेंटर के समन्वयक राहुल कुमार सिंह सहित समस्त अध्यापक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!