September 12, 2026 5:42 pm

नहाकर लौट रही वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी कस्बे से सटे मल्देवा गांव में गुरुवार दोपहर गांव के पूर्व प्रधान रामफल यादव की 70 वर्षीय मां फुलवंती देवी को घर के पास स्थित हैंडपंप से नहाकर लौटते समय किसी अज्ञात विषैला सांप ने काट लिया। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सांप के काटने की जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में महिला को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। हालांकि, बुजुर्ग महिला की बिगड़ती हालत और जहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि मरीज को सीएचसी लाते ही आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!