September 9, 2026 3:54 pm

लेखनी के सिपाहियों का सम्मान, ब्रह्माकुमारीज में ईश्वरीय स्नेह मिलन

सोनभद्र। अपनी लेखनी और चिंतन के माध्यम से जनता एवं लोकतंत्र की आवाज बनकर समाज की सेवा करने वाले मीडिया बंधुओं के सम्मान एवं आत्मिक सेवा के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेवाकेंद्र विकास नगर रॉबर्ट्सगंज में 13 सितंबर 2026, रविवार को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा।रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन ने बताया कि पिता ब्रह्माबाबा एवं निराकार ज्योतिबिंदु परमपिता शिव की सूक्ष्म प्रेरणा से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मीडिया बंधुओं को सम्मानित करने के साथ उन्हें आध्यात्मिक संदेश एवं राजयोग अनुभूति कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मीडिया बंधुओं के सम्मान के साथ सात्विक भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। बीके सुमन ने सभी मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर ईश्वरीय स्नेह मिलन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!