September 9, 2026 3:54 pm

P9 भारत न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, कई चालक फरार

सोनभद्र (दुद्धी) विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के समीप मलिया नदी से मंगलवार की अलसुबह अवैध रूप से बालू खनन और परिवहन किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से कई ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान उसका चालक भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई और उसे सीज कर दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कनहर और मलिया नदी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के जरिए अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन की गई बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विंढमगंज रविकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!