सोनभद्र (म्योरपुर) दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई विभाग स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने जनपद सोनभद्र की कनहर सिंचाई परियोजना के नहर निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नहर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित कई परिवारों को आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया है, ऐसे वंचित पात्र लोगों का पुनः सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सोनभद्र के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में हर घर नल योजना से छूटे हुए टोलों और बस्तियों का सर्वे कराकर उन्हें योजना से जोड़ने और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी।
राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









