September 8, 2026 6:34 pm

सिरसोती पंचायत भवन का रियल्टी टेस्ट सोमवार को भी आफिस में लटकाता मिला ताला

– कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल गाँव मे आक्रोश

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत सिरसोती ग्राम सभा में पंचायत व्यवस्था और जरूरी ग्रामीण सुविधाओं को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हैं। सोमवार को 11 बजे मीडिया द्वारा ग्राम पंचायत का भृमण के दौरान रियल्टी टेस्ट में पंचायत भवन में ताला लटकता मिला जब कि मौके पर पंचायत सहायिका और पंचायत सहायक भी मौजूद नहीं मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि सहायिका की नियमित उपस्थिति नहीं रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक वह कभी-कभार एक-दो घंटे के लिए पंचायत भवन आती हैं और इसके बाद घर चली जाती हैं जिसके कारण आय, जाति और निवास और जरूरी प्रमाण पत्र सहित पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।मामले को लेकर जब प्रधान (प्रशासक) विजय सिंह गौड से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पंचायत कर्मियों को कई बार समय से आने के लिए चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद समय से उपस्थिति नहीं हो रही है।भ्रमण के दौरान पंचायत परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन में आने वाले लोगों के लिए पेयजल की सुविधा प्रभावित है और हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।परिसर के बगल में एनटीपीसी द्वारा निर्मित आरोग्य पैथोलॉजी केंद्र भी स्थित है। ग्रामीणों ने यहां मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए। आरोप है कि केंद्र पर दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं रहती हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों को परेशानी होती है। इस दौरान जैनब खातून, प्रीतू प्रजापति, सुनीता, जितेंद्र, महाबली, रुखसाना बेगम और फूलचंद प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने खराब हैंडपंप को तत्काल दुरुस्त कराने तथा आरोग्य केंद्र पर पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की। हालांकि कर्मियों की अनुपस्थिति, हैंडपंप की खराबी और आरोग्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता को लेकर संबंधित विभाग का विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!