September 8, 2026 4:10 pm

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एक्शन में सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा,विस्फोट गोदामों पर छापेमारी

सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने फायर सर्विस टीम के साथ परखे विस्फोटक गोदामों के सुरक्षा इंतजाम-की जांच लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा फायर सर्विस टीम के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विस्फोटक पदार्थ के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, वैध लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे तथा चहारदीवारी का जायजा लिया गया। साथ ही अग्निशमन प्रबंधों के अंतर्गत फायर एक्सटिंग्विशर,रेत की बाल्टियों, जल स्रोत एवं आपातकालीन निकास द्वार की उपलब्धता को परखा गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा गोदाम प्रभारी को निर्देशित किया गया कि विस्फोटक अधिनियम के मानकों का पूर्णतःपालन किया जाये,सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील रखा जाये तथा बिना वैध अनुमति के किसी भी व्यक्ति को गोदाम परिसर में प्रवेश न दिया जाये। लापरवाही पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। उक्त निरीक्षण का उद्देश्य त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!