– ग्रामीणो ने कहा सिर्फ पानी की टंकी का निर्माण कराया गया
– केंद्र सरकार की योजना को पलीता साबित कर रहे विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी
सोनभद्र (म्योरपुर) विकासखंड म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रनटोला मे जमीन के अंदर अभी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य नही हो पाया है। प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना ग्रामीणो का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस क्षेत्र के आदिवासी समाज और सभी वर्ग के लोग जो यहां निवास कर है उन लोगो को जल्दी केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ नही मिल पाता है।
एक ओर इन दिनो जहां मोदी और योगी की सरकार आदिवासीयो के विकास सहित अन्य योजनाओ की सुर्खिया बटोरने मे लगी हुई है एवं कई इलाको मे इसे प्रारंभ कर दिया।वही दूसरी ओर म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत रनटोला मे मामला इसके ठीक विपरीत नजर आ रहा है।ग्राम पंचायत रनटोला के ग्रामीणो ने बताया कि हम लोग पास मे स्थित कुआं एवं हैंडपंप का पानी पीते है जो कि वर्तमान मे पीने योग्य नही है। बावजूद इसके मजबूरन जीवित रहने के लिए पानी लेने काफी दूर आरओ प्लांट जाना पड़ता है। उन्होने बताया कि अगर इस योजना के माध्यम से जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए तो हम लोगो को दिक्कत नही होगी और आसानी से हम लोगो को योजना का लाभ मिल जाएगा और पानी के लिए कही भटकना नही पड़ेगा। ईश्वर, जयराम, बुद्धन, बचच्नलाल हीरालाल, मानिकचंद्र, अरविंद, प्रेमप्रकाश, रामानंद, अर्जुन, प्रशांत दुबे (बाबा), राधे, गोविंद यादव, जयनाद, रामजनम, अंतलाल आदि ग्रामीणो ने प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के अधिकारीयो से जल्द ही पानी आपूर्ती एवं को सुचारु रूप से चालू करवाए जाने की मांग की है।इस संबंध मे जल निगम के एई ममूर अली से बात की गई तो उन्होने बताया कि जल्द ही यहां पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
योजना की शुरुआत
इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को हुई थी और योजना का उद्देश्य 2024 तक देश के हर ग्रामीण घर मे नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। लेकिन अभी तक इस क्षेत्र मे नही हुई।
Author: Pramod Gupta
Hello









