September 6, 2026 3:52 pm

राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान का भ्रमण करेंगे EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थी

सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर मिला है। विद्यार्थियों का यह शैक्षणिक भ्रमण 8 सितंबर 2026 को निर्धारित है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। भ्रमण के लिए चयनित विद्यार्थियों में आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा शामिल हैं। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कल्याणी (टीजीटी संस्कृत) एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। राष्ट्रपति भवन एवं अमृत उद्यान का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव होगा। इस दौरान उन्हें देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर राष्ट्रपति भवन की गरिमा तथा अमृत उद्यान की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक विशेषताओं को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा।विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की स्मरणीय और प्रेरणादायी यात्रा साबित होगी। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं एस्कॉर्ट शिक्षिका को इस गौरवपूर्ण अवसर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!