सोनभद्र। शाहगंज (संतोष नागर) शाहगंज स्थानीय बाजार में शनिवार शाम एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों तथा पुलिस के कथित बढ़ते उत्पीड़न को लेकर वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की।वक्ताओं ने दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों को सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पूछने पर महिला पत्रकार के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उसकी धार्मिक पहचान सामने आने के बाद कथित तौर पर व्यवहार और अधिक खराब हो गया। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गोष्ठी में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा छात्रों, महिलाओं, किसानों, जवानों और पत्रकारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने वालों को कथित तौर पर फर्जी मुकदमों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार नागर, कांग्रेस जिला सचिव मोहम्मद सिराज हुसैन व राहुल सिंह पटेल, रोहित जायसवाल, कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव रामरूप शुक्ला, जिला सचिव शिवपूजन विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा एवं आकाशवाणी के जरिए समर्थन देने वाले ज्ञानदास कन्नौजिया मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









