September 6, 2026 1:15 pm

गली में फैली मिट्टी से आवागमन बाधित, हर घर नल योजना की पाइप टूटने से पानी सप्लाई ठप

सोनभद्र। शाहगंज (संतोष नागर) शाहगंज कस्बे के ओड़हथा ग्राम पंचायत में प्रकाश सर्विस सेंटर के पास स्थित गली की स्थिति इन दिनों बदहाल है। पहले से टूटी सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के सामने अब घोरावल मार्ग के चौड़ीकरण के बाद नई परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान निकली मिट्टी ठेकेदार द्वारा गली के प्रवेश स्थल पर ही फैला दी गई है। इससे गली में पैदल आवागमन मुश्किल हो गया है। बताया गया कि स्थानीय निवासी राहुल सिंह पटेल को भी अपनी गाड़ी गली से निकालने में परेशानी हुई। इसके बाद ट्रैक्टर बुलाकर मिट्टी को कुछ हद तक समतल कराया गया, तब जाकर वाहन बाहर निकल सका। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी दौरान हर घर नल योजना की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण पानी की आपूर्ति बाधित है। लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद अभी तक समुचित समाधान नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गली में फैली मिट्टी हटवाने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा नल योजना की पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद संबंधित स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!