September 6, 2026 2:05 pm

वारंटी ज़ालिम खां को पुलिस ने उसकी के घर से किया गिरफ्तार

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को वसूली वारंट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान प्रकीर्ण वाद संख्या 568/2024, धारा 147 बीएनएसएस थाना बभनी से संबंधित वसूली वारंट के अभियुक्त ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खां (35) पुत्र शकीर खां, निवासी ग्राम जरहां, टोला राजो, थाना बीजपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जारी वसूली वारंट दिखाते हुए उसे गिरफ्तारी का कारण बताया गया और शनिवार सुबह उसे हिरासत में लिया गया।गिरफ्तारी की सूचना मौके पर मौजूद उसके परिजनों को भी दी गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, राबर्ट्सगंज के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!