सोनभद्र। पं. विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में शनिवार को देश के महान दार्शनिक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अध्यापन कार्य किया। शिक्षण कार्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अध्यापकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक दिवस की सार्थकता तभी होगी, जब शिक्षक अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने “ज्ञान का दीप जलायेंगे हम, शैक्षिक दायित्व निभायेंगे” गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।इस अवसर पर श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव, अनुराग त्रिपाठी, संदीप, मनीष दूबे, अमिताभ बच्चन, सगीर खान, शशि पटेल, चन्द्रभान, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा भारती, श्वेता सिंह, पायल सोनी, श्रेया पाण्डेय, स्नेहा, वैष्णवी, शिवानी सिंह आदि अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
Author: Pramod Gupta
Hello









