September 5, 2026 3:52 pm

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस बल तैनात

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के ओबरी टोले में शनिवार सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रतिमा को पत्थर से क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता और चौकी प्रभारी गुरमा श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर वाराणसी से नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई जाएगी। साथ ही घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीण आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं, जबकि कुछ अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। हालांकि आरोपी की मानसिक स्थिति अथवा घटना के पीछे वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!