September 5, 2026 10:25 am

एनटीपीसी के रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में मना भव्य जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम

– राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

सोनभद्र (बीजपुर) रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार मध्य रात्रि बड़े हीं धूमधाम श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी महोत्सव के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया जिससे मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक पी के नायक, अपर महाप्रबंधक एन एस कोरंगा, अपर महाप्रबंधक प्रोजेक्ट विजेंद्र कुमार मीना, मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, पी लक्ष्मी, अमित सिक्दर आदि ने जन्मोत्सव में उपस्थित होकर भगवान का दर्शन पूजन एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उपमहाप्रबंधक जी सी साहु एवं पत्नी रोजालीन साहु रही।विद्वान पंडित शास्त्री ने पूरे विधि-विधान से पूजन करवाया।जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। इसी क्रम में सात बजे से नौ बजे तक नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता में पचास से भी अधिक बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का मनमोहक रूप धारण कर अपनी प्रतिभा एवं सांस्कृतिक भावनाओं का प्रदर्शन किये। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के प्रति रुचि एवं जागरूकता उत्पन्न करना था। नन्हे बच्चों को राधा-कृष्ण के स्वरूप में देखकर मंदिर परिसर का भक्तिमय वातावरण और भी मनोहारी हो गया। सभी प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने पुरस्कृत किया। महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, सुभाष चन्द्र गुप्ता, अज्ञात मिश्रा एवं पवन कश्यप द्वारा नौ बजे से मध्य रात्रि तक आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भजन कीर्तन गाया गया।ठीक बारह बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ पूरा वातावरण जयकारा से गूंज उठा। तत्पश्चात आरती एवं सोहर के साथ सभी श्रद्धालुओं में व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा रिहंदेश्वर धाम; नन्हे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप से सजा रिहंदेश्वर धाम। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष उपमहाप्रबंधक, जी सी साहु, आर एन वर्मा, उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक, संजय कुमार, एस के बी पाठक, रामजी द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, रिंकेश उपाध्याय, रामानंद यादव, अवनीश पांडे, योगेश पांडे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!