– महाराष्ट्रा पुलीस की बीजपुर में दबिश एक को उठाया जांच शुरू ट्रक चालक की भूमिका संदिग्ध
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच नासिक से छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के लिए चला करीब 18 लाख रुपये का प्याज यूपी बीजपुर के बाजार में खपाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की तफ्तीश करते हुए बुधवार को महाराष्ट्र की नासिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ बीजपुर बाजार में दबिश दी और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।जानकारी के मुताबिक बीते दिनों नासिक से लगभग 18 लाख रुपये मूल्य का प्याज एक ट्रक में लोड कर अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया था। ट्रक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। रास्ते में छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के बीच ट्रक में लगा जीपीएस सिस्टम तोड़कर बंद कर दिया गया। जब ट्रांसपोर्टर को वाहन की लोकेशन मिलनी बंद हो गई तो अनहोनी की आशंका में नासिक के संबंधित थाने में गबन और चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। नासिक पुलिस ने जब सर्विलांस और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई तो चौंकाने वाला सुराग हाथ लगा। जांच में सामने आया कि जीपीएस तोड़ने के बाद ट्रक को यूपी सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार लाया गया था जहां एक स्थानीय सब्जी व्यवसायी ने पूरा प्याज खरीद लिया। सुराग मिलते ही नासिक पुलिस बुधवार को बीजपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बाजार में छापेमारी की। पुलिस टीम ने प्याज खरीदने वाले व्यवसायी समेत कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नासिक में दर्ज मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में वहां की पुलिस आई थी। ट्रक का प्याज बीजपुर बाजार में बेचे जाने की पुष्टि हुई है जिसको लेकर नासिक पुलिस स्थानीय स्तर पर जांच और पूछताछ कर रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









