सोनभद्र। थाना करमा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। शुक्रवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शाहगंज से बैडाढ़ जाने वाले मार्ग पर बैडाढ़ पुलिया के पास से करीब 10:45 बजे सोनू पुत्र राजकुमार निवासी नदिहार थाना करमा उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना करमा में दर्ज मु0अ0सं0 171/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 87, 64(2)(m), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा धारा 5L/6 व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक संतप्रसाद मिश्रा, कांस्टेबल राहुल कुमार एवं कांस्टेबल दिपू कुमार शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









