September 5, 2026 10:25 am

51 फलदार पौधे लगाकर प्रदूषण मुक्त सोनभद्र का लिया संकल्प

सोनभद्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मछरमारा स्थित बाबा मक्षेन्द्रनाथ जी की तपोभूमि पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की ओर से ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ जनांदोलन के तहत 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान मोर्चा ने सोनभद्र को प्रदूषण मुक्त करने के अपने संकल्प को दोहराया। तपोभूमि के महंत गोवर्धन महाराज ने पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा को आशीर्वाद दिया और बाबा मक्षेन्द्रनाथ से आंदोलन को सफलता मिलने की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक ने कहा कि ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ आंदोलन प्राणवायु के संरक्षण का अभियान है। जब तक प्रदूषण रूपी रावण का पूर्ण रूप से अंत नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन बिना थके, बिना रुके और बिना झुके जारी रहेगा। उन्होंने बाबा मक्षेन्द्रनाथ की तपोस्थली पर विद्युत व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग जिला प्रशासन से की। इस अवसर पर सुदामा चेरो, रामबहाल खरवार, सूर्यप्रकाश खरवार, गुलाब चेरो, बिंदू अगरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!