September 3, 2026 10:27 am

उपजिलाधिकारी ने कनहर परियोजना सहित जलाशय के तटीय क्षेत्री का किया दौरा, दिए निर्देश

सोनभद्र (दुद्धी) कनहर सिंचाई परियोजना के जलाशय क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे भिसूर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने तथा नाव से मछली पकड़ने से बचने की हिदायत दी। डिहवार बाबा के पास निरीक्षण के दौरान करीब आधा दर्जन नावें दिखाई दीं। एसडीएम ने ग्रामीणों से नावों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग इन नावों से सुबह नदी में मछली पकड़ने जाते हैं। एसडीएम ने बताया कि जलाशय में नाव से मछली पकड़ने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए निरीक्षण किया गया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध के बावजूद नदी में नाव से मछली पकड़ता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए और नावों को जब्त किया जाए। साथ ही सिंचाई विभाग को तटीय क्षेत्रों में स्पष्ट चेतावनी एवं सुरक्षा संबंधी सूचना पट लगाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जलाशय के खतरे और प्रतिबंधों की जानकारी मिल सके।

मुख्य बांध व गाइड बांध के पास लगेंगे चेतावनी बोर्ड
दुद्धी: कनहर नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध एवं गाइड बांध क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गाइड बांध से कनहर नदी के जल प्रवाह का जायजा लिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।एसडीएम ने मुख्य बांध के ऊपर तथा गाइड बांध के किनारे पर्याप्त संख्या में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य बांध के ऊपर निर्धारित समयावधि में सुबह और शाम केवल विस्थापितों की समस्याओं को देखते हुए आवागमन की अनुमति है। अनावश्यक लोगों के आवागमन पर रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्थानीय पुलिस को मुख्य बांध पर निगरानी बढ़ाने और बिना जरूरत आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता संजय गुप्ता, अर्जुन सिंह, अवर अभियंता दिग्विजय सिंह, श्रवण कुमार, संजय गौड़, प्रदीप मौर्य, नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!